मप्र के शासकीय कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हुआ

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के शासकीय सेवकों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि के निर्णय का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान के अंतर्गत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

अब तक शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जिसका भुगतान फरवरी 2025 से किया जा रहा है। शासन के नवीन निर्णय के तहत 1 जुलाई 2025 से इस दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि लागू की जाएगी।

इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों को कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जिसका भुगतान अगस्त 2025 से किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से लाखों शासकीय कर्मचारियों को महंगाई के दौर में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Post

भोपाल के खनन कारोबारी पर एफआईआर दर्ज

Thu Apr 2 , 2026
जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम गिदुरहा में आयरन ओर (लोह अयस्क) के अवैध उत्खनन मामले में भोपाल निवासी विजय पटेल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गिदुरहा तहसील सिहोरा की भूमि खसरा नंबर 708 के करीब 1.81 हेक्टेयर रकबे में […]

You May Like