महू: थाना महू क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने खड़ी टाटा हाईवा से दो बैटरियां चोरी कर लीं. घटना प्रताप बाल विनय मंदिर के सामने माल रोड पर हुई. पुलिस के अनुसार राजा गली निवासी 38 वर्षीय विशाल शर्मा की टाटा हाईवा वाहन कल शाम 6 से 7 बजे के बीच उक्त स्थान पर खड़ी थी. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुपर कंपनी की लाल रंग की दो बैटरियां, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है, चोरी कर लीं. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
Next Post
डूंडासिवनी के पास पुलिया से टकराई बाइक, युवक घायल
Sat Feb 21 , 2026
सिवनी: मंडला दिशा से बायपास सिवनी इलाके से बाइक से सिवनी शहर की ओर आ रहे युवक का अपनी बाइक से नियंत्रण हटा और वह डूंडा सिवनी चौक के समीप एक पुलिया से युवक की बाइक जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों […]

You May Like
-
2 years ago
भारत अपना खुद का वेब ब्राउजर बनाने की तैयारी में
-
6 months ago
पांच मंजिला यज्ञशाला बनी आकर्षण का केन्द्र