डूंडासिवनी के पास पुलिया से टकराई बाइक, युवक घायल

सिवनी: मंडला दिशा से बायपास सिवनी इलाके से बाइक से सिवनी शहर की ओर आ रहे युवक का अपनी बाइक से नियंत्रण हटा और वह डूंडा सिवनी चौक के समीप एक पुलिया से युवक की बाइक जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग दोपहर 12:30 बजे तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवक की बाइक डूंडासिवनी चौक से बायपास चौराहे के बीच स्थित एक पुलिया से जा टकराई।
बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि युवक काफी ऊपर उछला और वह नीचे गिर गया। जिसके चलते युवक को काफी गहरी छोटे आई हैं। युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है

Next Post

17 वर्षीय किशोर की सर्जरी के दौरान हुई थी मौत, दो डॉक्टरों पर आरोप तय

Sat Feb 21 , 2026
इंदौर: सर्जरी के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही से 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में कोर्ट ने दो डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का गंभीर आरोप तय कर दिया है. अपर सत्र न्यायाधीश आलोक मिश्रा की अदालत ने डॉ. कुश बंडी और डॉ. खुशबू चौहान के खिलाफ आरोप […]

You May Like