भोपाल के खनन कारोबारी पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम गिदुरहा में आयरन ओर (लोह अयस्क) के अवैध उत्खनन मामले में भोपाल निवासी विजय पटेल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गिदुरहा तहसील सिहोरा की भूमि खसरा नंबर 708 के करीब 1.81 हेक्टेयर रकबे में आयरन ओर का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही बीते 24 मार्च 2026 को नायब तहसीलदार (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) सिहोरा द्वारा मौके पर छापामार कार्रवाई की गई थी। जांच के दौरान अवैध खनन स्थल पर पोकलेन मशीन लोह अयस्क की खुदाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई थी। प्रशासन ने तत्काल मशीन को जप्त कर सुरक्षा की दृष्टि से मझगवां थाना परिसर में खड़ा करवा दिया था। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि यह पूरा अवैध कारोबार विजय पटेल पिता गौरीशंकर पटेल निवासी अनुपमा सिटी कॉलोनी, भोपाल द्वारा संचालित किया जा रहा था। खनिज अधिकारी ए.के. राय और सहायक खनिअधिकारी शैलेंद्र मिश्रा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और जिला कलेक्टर के पत्र पालन में पुलिस ने आरोपी विजय पटेल के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

खेलो इंडिया की सिल्वर मेडल विजेता मेघा शर्मा का विधायक सुदेश राय ने किया सम्मान

Thu Apr 2 , 2026
सीहोर। खेलो इंडिया स्पर्धा की सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी को गुरुवार सुबह विधायक सुदेश राय ने निज निवास स्थित कार्यालय में आमंत्रित किया. प्रदेश लेबल पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा कौशल दिखाने वाली मेघा शर्मा पुत्री पंकज शर्मा की विधायक सुदेश राय ने प्रशंसक कर उत्साह वर्धन […]

You May Like

मनोरंजन