
जबलपुर। मैकेनिक जोन में तोडफ़ोड़, मारपीट मामले में हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ अधारताल थाने में दर्ज प्रकरण को लेकर हिंदू धर्म सेना एवं विभिन्न हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित प्रकरण को लेकर हिंदू समाज एवं संगठनों में असंतोष व्याप्त है। आरोप है कि मामला एकपक्षीय शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया, जबकि संबंधित कार्यकर्ताओं का पक्ष भी निष्पक्ष रूप से सुना जाना चाहिए। जांच के दौरान यदि आरोप निराधार पाए जाते हैं, तो प्रकरण समाप्त किया जाएं।
इस अवसर पर संस्थापक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, मुकेश रजक, अविनाश सुखदान, हेमराज उपाध्याय, रिंकू शुक्ला, सोनू रैकवार, सुमित जोशी, हमरत बघेल, सुमित केवट, अभिषेक चौधरी, शंकर,कृष्णा, संस्कार, मुकेश, अंकित, भरत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
