विक्रम सोलर को आंध्र में सोलरप्रोजेक्ट के लिए 124 मेगावाट मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर

कोलकाता, भारत की प्रमुख सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता कंपनियों मेंसे एक विक्रम सोलर को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक सोलर प्रोजेक्ट के लिए 124 मेगावाटमॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। यह भारत के यूटिलिटी-स्केल और बड़े स्तर की सोलरएनर्जी प्रोजेक्ट के क्षेत्र में कंपनी की बढ़ती मौजूदगी का प्रमाण है। करार के तहत विक्रमसोलर 620 Wp से 630 Wp तक की क्षमता वाले अपने हाई-एफिशिएंसी G12R TOPCon मॉड्यूल कीआपूर्ति करेगा। मॉड्यूल की आपूर्ति अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है। यह ऑर्डर इस तेजीबढ़ते बाजार में विक्रम सोलर की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।  कंपनी ने हाल ही में अपनी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंगक्षमता बढ़ाकर 15.5 GW कर ली है। मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियोके विस्तार के साथ कंपनी यूटिलिटी-स्केल परियोजनाओं की जरूरतों को पूरा करने की अपनीक्षमता मजबूत कर रही है। साथ ही, यह भारत में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और ऊर्जाके मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के व्यापक प्रयासों को भी समर्थन दे रहीहै।विक्रम सोलर के मुख्यकार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री समीर नागपाल ने कहा, “हम जिस भी मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डरका करार करते हैं, वह वह केवल हमारी क्षमता पर ही नहीं, बल्कि हमारी टेक्नोलॉजी औरलगातार एक जैसी गुणवत्ता देने की क्षमता पर भी बढ़ रहे भरोसे के प्रमाण हैं। आज सोलरएनर्जी डेवलपर्स ऐसे साझेदारों की तलाश में हैं, जो भारत की एनर्जी जरूरतों को पूराकरने की गति के साथ उतने ही आधुनिक समाधान भी दे सकें। हमारा G12R TOPCon प्लेटफॉर्मइस दिशा में आगे रहने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। यह इस बात का भी संकेत हैकि भारत में यूटिलिटी-स्केल सोलर एनर्जी का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के दौर मेंउद्योग का भरोसा लगातार विक्रम सोलर पर बना हुआ है। देश में क्लीन एनर्जी के विस्तारकी यह कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हम इन साझेदारियों को और मजबूत करने तथा इनकेदायरे को लगातार बढ़ाने पर अपना ध्यान बनाए हुए हैं।”

 

Next Post

तीन गाडिय़ों में तोडफ़ोड़, घर के मेनगेट को भी बनाया निशाना

Fri Sep 18 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बस स्टैंड में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए युवकों ने क्षेत्र में खड़ी तीन गाडिय़ों पर पथराव कर उनके कांच फोड़ दिए। यही नहीं, बदमाशों ने एक एक घर के मुख्य दरवाजे में भी जमकर तोडफ़ोड़ की और […]

You May Like