ग्वालियर: कंपू थाना क्षेत्र के गुड़ी गुड़ा का नाका स्थित मरघट पहाड़ी किनारे बनवाई गई दीवार भरभराकर गिरने से हुए हादसे में जबरदस्त नुक्सान हुआ है। कई पाटौर एवं गुमठियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। मलबे में से अभी तक एक महिला का शव निकाला गया है। दो लोगों को गंभीर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है।
मलबे में अभी कुछ और घायल हो सकते हैं। तीन लोगो को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मौके पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर यादव और नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित भारी पुलिस बल एवं प्रशासन की टीम घटना स्थल पर मौजूद रहकर राहत अभियान चला रहे हैं।
