शासन की योजनाओं की मदद से स्वयं उद्योग लगाए दूसरों को भी रोजगार दें

मंदसौर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जिले के शामगढ़ में आईटीआई परिसर में उद्यम संवाद आयोजन हुआ। जिसमें शासन की योजनाओं की मदद से कामयाब हुए उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां प्रस्तुत की। विधायक हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, जीएमडीआईसी मंगल रैकवार आदि अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह डंग ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि सफल उद्यमियों से अन्य बेरोजगार युवा भी प्रेरणा ले शासन द्वारा संचालित योजनाओं की मदद से स्वयं उद्यमी बने साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार दे। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा अपनी आत्मनिर्भरता की सफलता की कहानी प्रस्तुत किए जाने का संदर्भ देते हुए श्री डंग ने कहा कि खुशी की बात है कि शासन की योजनाओं की मदद से आज के दौर में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है आर्थिक उत्थान में अपने परिवार का मजबूत सहारा बन रही है।

उधम संवाद में उद्यानिकी विभाग की योजना अंतर्गत उद्यमी किशोर कुमार धनगर ने तेल मिल स्थापना, दुर्गेश धनोतिया ने नमकीन यूनिट, हरि बल्लभ काला ने फ्लोर मिल, रत्नेश धनगर ने डेयरी स्थापना की अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की। इसी प्रकार सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग अंतर्गत पवन पांडे ने पेपर कप निर्माण, राजीव ने पाइप निर्माण तथा एनआरएलएम विभाग के अंतर्गत सुश्री भुरी नायक ने अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया इसमें सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में शादाब खान को 3 लाख रुपए, दीपक सोलंकी को 9 लाख 50 हजार रूपए तथा राहुल ग्वाले को 9 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए।

Next Post

दिल्ली में एसआईआर-विरोधी मार्च को पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

Fri Oct 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ निकाले जा रहे एक विरोध मार्च को पुलिस ने शुक्रवार को रोक दिया। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग (ईसीआई) के मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस कवायद […]

You May Like