हिन्दू बहनों ने मुस्लिम भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

आगर मालवा, भाई बहनों के अटूट प्यार व बंधन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन नगर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जहां इस पर्व को हिन्दू समाज के साथ साथ मुस्लिम समाज ने भी मनाया. इस पवित्र पर्व पर हिन्दू बहनों ने मुस्लिम समाज के अपने भाई के घर जाकर उनके कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और भाई के सलामती की दुआ की तो भाई ने भी अपनी हिन्दू बहन की रक्षा करने का वचन दिया. वही ंमुस्लिम बच्चे बच्चियों ने भी इस पवित्र पर्व को खुशी के साथ मनाया.इस प्रकार ये पर्व नगर में भाई बहन के अटूट प्यार बंधन के साथ साथ हिन्दू मुस्लिम एकता की भी मिसाल बन गया.

Next Post

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है

Fri Aug 28 , 2026
शाजापुर, जिलेभर में भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा आरती उतारी तथा मुंह मीठा करवाया. वहीं भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए तथा हमेशा की तरह जीवन भर सुरक्षा का वचन […]

You May Like

मनोरंजन