घुवारा सीएचसी में आधी रात को हंगामा: डॉक्टरों और नर्सों के साथ मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़

घुवारा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बीती रात करीब एक बजे उस समय हंगामा हो गया, जब सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों का आरोप है कि घायल के साथ आए लोगों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉ. आनंद यादव द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, इलाज के दौरान कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए लेबर रूम तक पहुंच गए, जहां दो नर्सें प्रसूता की डिलीवरी करा रही थीं। महिलाओं द्वारा उन्हें बाहर निकालने के बाद कथित रूप से 30 से 40 लोग अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों, नर्सों, गार्ड तथा अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने अस्पताल की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए, सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आवेदन में आकाश अहिरवार, उनकी मां अनीता अहिरवार सहित 30 से 40 अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

घटना के बाद डॉ. आनंद यादव और अस्पताल स्टाफ ने घुवारा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं चौकी प्रभारी किशोर पटेल ने व्हाट्सएप के माध्यम से बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Next Post

एलीवेटेड रोड पर श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी ब्रिज का एक्शन

Fri Jul 3 , 2026
ग्वालियर:ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर मौके पर काम कर रहे मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। लोक निर्माण विभाग सेतु के कार्यपालन यंत्री जोगिंदर यादव ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए कंपनी को श्रमिकों की सुरक्षा के लिए नोटिस दिया […]

You May Like