जस्टिस हिरदेश और जस्टिस बिनोद द्विवेदी को दी गई विदाई 

जबलपुर। मप्र उच्च न्यायालय में दो जजों को फुल कोर्ट विदाई दी गई। जस्टिस हिरदेश और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी का रिटायरमेंट समर वेकेशन के दौरान होना है। इसी वजह से उन्हें वेकेशन की शुरुआत से पहले ही विदाई दी गई। समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना की गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने दोनों जजों के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों न्यायाधीशों ने न्यायिक मूल्यों को मजबूत किया है। उनके फैसलों ने न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम में कई बार भावुक पल भी देखने को मिले।

रिटायरमेंट समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुआ। दोनों जजों के रिटायर होने के बाद उच्च न्यायालय में कुल 39 जज बचेंगे, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। जल्द ही नए जज मिलने की संभावना है।

जज और वरिष्ठ वकीलों की रही मौजूदगी

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्यपीठ जबलपुर के कोर्ट रूम नंबर एक में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित फुल कोर्ट विदाई समारोह में ग्वालियर खण्डपीठ में पदस्थ जस्टिस हिरदेश और इन्दौर बेंच में पदस्थ जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी को विदाई दी गई। समारोह में जजों और वरिष्ठ वकीलों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम को गरिमामय माहौल में संपन्न किया गया। दोनों जजों के योगदान को विशेष रूप से याद किया गया।

Next Post

सात अक्टूबर के हमले का बदला पूरा करने के बेहद करीब इजरायल : नेतन्याहू

Sun May 17 , 2026
यरूशलम, 17 मई (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने यरूशलम दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष बैठक में कहा है कि हमास का शीर्ष कमांडर इज़ अल-दीन अल-हद्दाद मारा जा चुका है और इजरायल अपने सभी बंधकों को वापस लाने के साथ-साथ हमले के प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति को खत्म […]

You May Like