सब स्टेशन ऑपरेटर, हेल्पर पर हमला

जबलपुर। पाटन में सबस्टेशन में ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर एवं हेल्पर के साथ उपभोक्तों ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर ओएंडएम सर्किल के अंतर्गत पाटन संभाग में सबस्टेशन में ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर चंद्रभान पटेल एवं हेल्पर के साथ बीती रात उपभोक्ता सुशील पटेल एवं नितीश दुबे सहित लगभग 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में आउटसोर्स कर्मी सबस्टेशन ऑपरेटर चंद्रभान पटेल के हाथ, पैर एवं आंख में गंभीर चोट आई है। उसका हाथ में फैक्चर हो गया है।

नहीं पहुंचे अधिकारी, गिरफ्तारी की मांग

मप्रविमं तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी डीसी के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता को दी गई थी, किंतु कोई भी अधिकारी स्पॉट पर नहीं पहुंचा। संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, दशरथ शर्मा, विनोद दास, शशि उपाध्याय आदि ने पुलिस प्रशासन से आरोपी विद्युत उपभोक्ता की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Next Post

बिना लाइसेंस गंदगी के बीच चल रहा था चाट भंडार, प्रकरण दर्ज

Sat May 16 , 2026
जबलपुर। दीक्षितपुरा स्थित ठाकुर चाट भण्डार में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान ठाकुर चाट भण्डार के किचन में बेहद अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां पाई गईं। यह प्रतिष्ठान बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस के ही संचालित किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा […]

You May Like