सीएम डॉ यादव आज आजाद की पुण्यतिथि पर भाबरा में करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित, 171 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए कहा है कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए समर्पित उनका जीवन प्रत्येक देशभक्त के लिए ऊर्जा, संकल्प और सेवा का अप्रतिम अध्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) पहुंचकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आजाद स्मृति मंदिर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और इसके पश्चात मंडी प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया उत्सव में भी सहभागिता करेंगे तथा जनजातीय प्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री इस अवसर पर कुल 171.19 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 79.92 करोड़ रुपये की लागत के 14 कार्यों का लोकार्पण तथा 119.02 करोड़ रुपये के 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम को श्रद्धांजलि के साथ-साथ विकास और जनसंवाद के रूप में भी महत्वपूर्ण बताया है।

Next Post

तमिलनाडु चुनाव 2026 से पहले महा-धमाका, पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का दामन, स्टालिन की मौजूदगी में 'द्रविड़ मॉडल' के साथ मिलाया हाथ

Fri Feb 27 , 2026
चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राज्य की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। अन्नाद्रमुक (AIADMK) से निष्कासित और राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) आज औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ दल डीएमके (DMK) में शामिल हो गए। […]

You May Like

मनोरंजन