असम में कैंप में फायरिंग, बालाघाट के सीआरपीएफ जवान विष्णु बघेल शहीद

बालाघाट, असम में तैनात सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में सोमवार 4 अगस्त की सुबह हुई गोलीबारी में बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम भीकेवाड़ा (शेरपार) निवासी जवान विष्णु बघेल शहीद हो गए। इस घटना में एक अन्य अधिकारी भी शहीद हुआ, जबकि एक जवान घायल है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे गेट गार्ड ड्यूटी पर तैनात एएसआई बलानी प्रेमावरम ने गार्ड रूम से इंसास राइफल उठाकर क्वार्टर गार्ड में अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 44 वर्षीय जवान विष्णु बघेल के पेट में गोली लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फायरिंग के बाद आरोपी एएसआई बैरक पहुंचा और वहां दोबारा गोलीबारी की। इसमें एसआई राम नवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एएसआई माने गोबिंद के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। बाद में आरोपी एएसआई ने उसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

*गांव में शोक की लहर*

शहीद विष्णु बघेल श्रीराम बघेल के इकलौते पुत्र थे और लंबे समय से सीआरपीएफ में देश सेवा कर रहे थे। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही गांव और पूरे जिले में शोक की लहर है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शहीद विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर 5 अगस्त की रात उनके पैतृक गांव भीकेवाड़ा (शेरपार) पहुंचेगा। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Next Post

टीकमगढ़ में पौधारोपण पर विवाद: नपा ने किया 10 हजार पौधे लगाने का दावा, रिकॉर्ड में सिर्फ 5 हजार

Wed Aug 5 , 2026
टीकमगढ़। टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब पर कराए गए पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका ने दावा किया था कि तालाब परिसर में 10 हजार पौधे रोपे गए हैं, लेकिन मौके की स्थिति और उपलब्ध रिकॉर्ड इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। […]

You May Like