भिण्ड, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड में एक प्राचार्य पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक कॉलेज के प्राचार्य आरए शर्मा पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी अनिल शाक्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने पर यह कदम उठाया है। आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल कट्टा जप्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 फरवरी को एमजेएस कॉलेज के प्राचार्य आर ए शर्मा स्टाफ के साथ अपने कक्ष में सरकारी कामकाज कर रहे थे। तभी आरोपी ने कट्टा निकालकर सीने पर गोली चला दी। गोली प्राचार्य की जेब में रखे मोबाइल से टकरा गई, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Next Post
एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए जनांदोलन का आह्वान किया शिवराज ने
Thu Feb 27 , 2025
नयी दिल्ली,27 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संविधान में संशोधन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए गुरुवार को कहा कि इसके लिए पूरे देश में एक जनांदोलन होना चाहिए। श्री चौहान ने भोपाल के एक निजी […]

You May Like
-
8 months ago
उफनी नर्मदा, लांगे पुल डेम के 4 और गेट खुले
-
6 months ago
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
-
10 months ago
गाजा पर इजरायली हमलों में लगभग 40 लोगों की मौत: रिपोर्ट
-
12 months ago
विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
