कई विस्फोटों से घाटी दहल उठी

श्रीनगर,(वार्ता) कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रात संदिग्ध ड्रोन हमलों के कई विस्फोट सुने गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उच्च सुरक्षा वाले श्रीनगर हवाई अड्डे और कश्मीर के कई अन्य इलाकों में विस्फोट सुने गए।

विस्फोट से घाटी में दहशत फैल गई क्योंकि कश्मीर घाटी में ऐसा हमला पहली बार हुआ है। इन विस्फोटों में किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि कई ड्रोनों को मार गिराया गया और हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया।

पुलिस या सेना की ओर से कई विस्फोटों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Next Post

रेखा गुप्ता ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनिशप की तैयारियों पर की चर्चा

Sat May 10 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय पैरालंपिक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर आगामी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियों को लेकर चर्चा की। आज यहां दिल्ली सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, तमिलनाडु में कोयंबटूर की […]

You May Like