
इंदौर. शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम इस साल भी ग्रीन गणेशोत्सव का आयोजन कर रहा है. इसके तहत शहर के तीन गणेश पांडाल को सम्मानित किया जाएगा.
शहर में 14 सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है. इसको स्वच्छ, सुंदर, पर्यावरण-अनुकूल एवं शून्य अपशिष्ट बनाने के उद्देश्य से ग्रीन गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा. अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने गणेश समितियों एवं पंडाल आयोजकों को पंडाल संचालकों के साथ आज बैठक की. बैठक में जीरो वेस्ट बनाने, मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने तथा पंडाल की सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं में 3 आर एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग करने का कहा है. ग्रीन गणेश उत्सव के तहत शहर के सर्वश्रेष्ठ 3 गणेश पंडालों का चयन कर नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
