दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह

मोहाली, 04 नवंबर (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंद कर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।

यह सातवीं बार जब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा ने दो-दो गोल दागे। वहीं हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल दागे।

अब भारतीय टीम का खिताबी मुकाबला जापान से होगा। जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 5-2 से जीत दर्ज की।

 

Next Post

थार के पलटने पर मिली कफ सिरप की 25 शीशियां 

Wed Nov 4 , 2026
सीधी। जिले के कमर्जी थानांतर्गत नौगवां में हुए सड़क हादसे में पलटी थार के अंदर से पुलिस को तलाशी के दौरान ओनरेक्स कफ सिरप की 25 शीशियां मिलीं। 2 नवंबर को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार कमालुद्दीन खान की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी अनिल पटेल को […]

You May Like