गोदाम सहित फर्नीचर की 3 दुकानों में भड़की आग

जबलपुर। अधारताल सब्जी मंडी के पास स्थित फर्नीचर के गोदाम में भड़की आग ने वहीं पास में स्थित दो अन्य फर्नीचर दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया तो मौके पर हड़कंप मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटें देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना गुरूवार सुबह करीब साढे पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि इरशाद अंसारी की क्लासिक फर्नीचर अधारताल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी जो कि कुछ ही देरी पर वहीं स्थित साहू और रियाज फर्नीचर शोरूम तक पहुंच गई। इस दौरान तीनों फर्नीचर दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि अग्रिकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के करीब 6 वाहनों की मदद से और फायर कर्मियों की मेहनत से भीषण आग पर काबू पाया गया। सुबह साढे पांच भड़की आग पर गुरूवार करीब साढे नौ बजे तक फायर अमले ने पूरी तरह आग को बुझा लिया था लेकिन फर्नीचर दुकानों में रखा पूरा माल जलकर खाक हो चुका था।

पेट्रोल पंप भी पास में था मौजूद

प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि जिस फर्नीचर दुकानों में आग भड़की थी उससे कुछ ही दूरी पर एलपीजी पेट्रोल पंप भी स्थित था। अगर समय पर फायर अमले द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ये आग पेट्रोल पंप तक भी जा सकती थी और फिर शहर में किसी बड़े अग्रिकांड से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता था।

Next Post

जाम सांवली में हनुमान लोक का लोकार्पण, सौंसर में 362 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Thu Mar 26 , 2026
साैंसर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश को विकास और आस्था की दोहरी सौगात दी। उन्होंने भक्ति और शक्ति के प्रमुख केंद्र जाम सांवली में 35.09 करोड़ रुपये की लागत से विकसित ‘हनुमान लोक’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा […]

You May Like