
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के शाहपुर में दीपावली के मौके पर अमरावती नदी के तट पर हेला टक्कर का आयोजन हुआ। कलेक्टर विवेक कुमार ने जिले में इस आयोजन पर 5 जनवरी 2027 तक रोक लगाई है। इसे देखने के लिए हजारों लोग जुटे। कलेक्टर ने बीएनएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध का आदेश जारी किया था। जिला और पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से हेला टक्कर आयोजित न करने की अपील की थी। प्रशासन ने पशुओं के साथ क्रूरता रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया था। आयोजन में हजारों लोगों के जुटने से भगदड़ और कानून.व्यवस्था बिगडऩे की आशंका भी जताई गई थी। मेले के नाम पर जिले में अलग.अलग मौकों पर हेला टक्कर आयोजित होती रही है। पिछले सालों में आयोजन के बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस बार आयोजन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।