शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘किंग’ का धमाकेदार टाइटल रिवील वीडियो

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद ने शाहरूख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज किया है।

शाहरूख खान के जन्मदिन 02 नवंबर को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया, जिसमें शाहरूख का लुक दिखाया गया और यह ‘पठान’ के बाद दोनों की दूसरी कोलैबोरेशन है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज़ होगी। यह फिल्म दर्शकों को शाहरुख खान का ऐसा रूप दिखाने वाली है जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा, और बिना किसी शक यह दुनियाभर के फैंस को थ्रिल कर देगी।यह फिल्म एक स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी।

‘किंग’ का टाइटल रिवील शाहरुख खान की शानदार पहचान का जश्न है, सिद्धार्थ आनंद की तरफ से फैन्स के लिए एक तोहफ़ा। इसे शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज़ किया गया, जहां हम देखते हैं उस इंसान को जिसे सब किंग खान कहते हैं, अब वो उसी नाम के रोल में दिख रहे हैं और वो भी दमदार और जोश से भरे हुए अंदाज़ में। एक ऐसा किरदार जिसका नाम सिर्फ डर नहीं, बल्कि दहशत फैलाता है, जब वो कहता है “सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम” ‘किंग’।

 

 

Next Post

यामी गौतम धर ने बताया ‘हक़’ और अपनी फिल्मों को चुनने का असली मकसद

Mon Nov 3 , 2025
मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर ने फिल्म ‘हक’ और अपनी अन्य फिल्मों को चुनने का असली मकसद बताया है। यामी गौतम एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी फिल्मों की लिस्ट उनके शानदार परफॉर्मेंस की रेंज और सोच-समझकर चुने गए किरदारों को दिखाती है। सालों से उन्होंने कई […]

You May Like