सतना: सतना जिले में एसआईआर का कार्य समय सीमा से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह ने जिले के तीन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
इनमें विधानसभा क्षेत्र 62-रैगांव के मतदान केन्द्र क्र-30 शा.मा.शाला रौड के बीएलओ सत्यनारायण शुक्ला, विधानसभा क्षेत्र 63-सतना मतदान केन्द्र क्र-8 शा.मा.शाला पवैया की बीएलओ श्रीमती विद्या गुप्ता और विधानसभा क्षेत्र 64-नागौद के मतदान केन्द्र क्र-109 शा.हाई स्कूल नागौद के बीएलओ आशीष कुमार गर्ग शामिल है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर रीवा संभाग एलएल अहिरवार, एसडीएम एवं ईआरओ एलआर जांगड़े, नायब तहसीलदार राजेश सिंह, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेंद्र सिंह, केबी त्रिपाठी उपस्थित रहे।
