ओंकारेश्वर:भादव मास के दूसरे सोमवार को ज्योतिर्लिंग भगवान ओमकार जी महाराज चांदी की पालकी में सवार होकर परिक्रमा मार्ग के लिए रवाना होंगे अपराध 2:00 बजे ओमकार जी बाबा मंदिर से चांदी की पालकी में सवार होकर ढोल धमाकों के साथ भोलेनाथ भोले शंभू के जय जयकार के साथ निकलेंगे कोटि घाट पर संक्षिप्त पूजा होने के बाद नगर भ्रमण करते हुए पुराने मार्केट से परिक्रमा मार्ग के लिए रवाना होंगे हजारों भक्त ओमकार जी महाराज का स्वागत करने के लिए पूरे मार्ग पर खड़े रहेंगे 51 ढोलक महा सवारी में रहेंगे सजी हुई पालकी में ओमकार जी महाराज संगम घाट पर पहुंचेंगे संगम घाट पर पवित्र नर्मदा जी के तट पर पंडित राजेश्वर दीक्षित के नेतृत्व में विद्वान पंडितो द्वारा महा अभिषेक संपन्न किया जाएगा।
इस अवसर पर साधु संत भक्तगण एवं प्रबंधक दृष्टि राजा राव पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे संगम घाट पर पूजा अर्चना आरती के पश्चात गुलाल गुलाब की बौछार की जाएगी मार्ग में जगह-जगह फलाहारी भंडारे आयोजित किए जाएंगे साधु संत परिक्रमा मार्ग में आश्रमों पर ओमकार जी महाराज का स्वागत करेंगे कपूर आरती कर आरती उतरेंगे ।संगम घाट से सोमनाथ महादेव मंदिर सिद्धनाथ मंदिर होकर वापस रात्रि 11:00 बजे ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेंगे इस अवसर पर हजारों भक्तगण दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
