इंदौर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन, 9 संभागों के 790 खिलाड़ी हुए शामिल

जबलपुर। पांच दिन तक चले 70वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 संभागों से 790 बालक-बालिका एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। कुश्ती ग्रीकोरोमन, फ्रीस्टाइल और वुशू की विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में विधायक अशोक रोहाणी मुख्य अतिथि रहे, जबकि मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं आर्चरी संघ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश जैन, ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण घनश्याम सोनी विशिष्ट अतिथि रहे। मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बैंड दल की प्रस्तुति ने समारोह में रंग भर दिया।

खेल विकास का आधार 

प्रतियोगिता में इंदौर संभाग ने सर्वाधिक शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कुश्ती ग्रीकोरोमन 17 वर्ष बालक वर्ग में उज्जैन प्रथम और जबलपुर द्वितीय, फ्रीस्टाइल 17 वर्ष बालक वर्ग में उज्जैन प्रथम और इंदौर द्वितीय तथा बालिका वर्ग में इंदौर प्रथम और भोपाल द्वितीय रहा। वुशू 17 वर्ष बालक वर्ग में जबलपुर प्रथम और ग्वालियर द्वितीय, 19 वर्ष बालक वर्ग में रीवा प्रथम और उज्जैन द्वितीय, 17 वर्ष बालिका वर्ग में रीवा प्रथम और उज्जैन द्वितीय तथा 19 वर्ष बालिका वर्ग में इंदौर प्रथम और उज्जैन द्वितीय रहा। अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, खेल भावना और व्यक्तित्व विकास का भी आधार है। विधायक अशोक रोहाणी ने जबलपुर में सफल आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से निरंतर प्रयास कर राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Next Post

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : सीएम डॉ यादव

Fri Sep 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की पहल से प्रदेश में सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा हैं। इससे औद्योगिक गतिविधियों के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद […]

You May Like