लव एंड वॉर में आलिया भट्ट का लुक जारी

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट के दो पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद सामने आए आलिया के पोस्टर में उनका ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज नजर आ रहा है।

पोस्टर में आलिया कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट के साथ हेडपीस पहना है। रिच बैकग्राउंड और रेट्रो अंदाज वाले पोस्टर में आलिया का लुक स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आता है। ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होगी।

.....

Next Post

'हमारी राधा' में बढ़ा रिश्तों का तनाव, तलाक के फैसले तक पहुंचे गैरी

Fri Sep 25 , 2026
मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में रिश्तों के बीच तनाव बढ़ गया है। शनाया (वैदेही नायर) ने गैरी (अक्षय म्हात्रे) को राधा (सिमरन कौर) और उसके बीच किसी एक को चुनने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।राधा शनाया को घर से जाने के […]

You May Like