चाकू की नोंक पर छात्र से चेन लूटी

जबलपुर:गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर में कोचिंग से पढ़कर अपनी साइकिल से घर लौट रहे 11वीं के एक छात्र को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बीच रास्ते में रोका और उसके गले पर चाकू अड़ाकर चांदी की चेन लूट ली। पुलिस के मुताबिक, विजयनगर रामपुर छापर, गोरखपुर निवासी 16 वर्षीय यशोधन अग्निहोत्री विजडम वैली स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। वह आकाश कोचिंग से अपनी साइकिल द्वारा गोरखपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रामपुर पहुंचा, तभी ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लड़के उसके सामने आ गए।

बदमाशों ने अचानक छात्र का बैग पकड़कर खींचा, जिससे उसकी साइकिल रुक गई। छात्र यशोधन कुछ समझ पाता या शोर मचाता, इससे पहले ही स्कूटी पर पीछे बैठे लड़के ने पैना चाकू निकालकर सीधे उसके गले पर अड़ा दिया। बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी और डर के मारे छात्र के सहमते ही उसके गले में पहनी हुई चांदी की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शातिर लुटेरे एक्टिवा पर सवार होकर तेजी से रामपुर छापर की ओर भाग निकले।

Next Post

मप्र में बदल सकती है सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था,वापस लौट सकता है; छह दिन का कामकाज

Fri Aug 21 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू पांच दिन कामकाज की व्यवस्था में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। राज्य सरकार अब कोविड काल से चली आ रही इस व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय ले सकती है […]

You May Like

मनोरंजन