सीधी कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सीधी: उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री उषा कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीधी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए कौशल संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण सेडमैप भोपाल के सहयोग से संचालित है, जिसमें कम्प्यूटर अवेयरनेस, जीएसटी, फैकल्टी हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं स्पोकन इंग्लिश जैसे कोर्स शामिल हैं।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। रोजगारोन्मुखी इस प्रशिक्षण से छात्रों को स्वरोजगार एवं करियर विकास में सहायता मिलेगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों के लिए नोडल प्राध्यापक नियुक्त किए हैं। प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह के निर्देशन और नोडल अधिकारी डॉ. के.बी. सिंह, सहायक नोडल अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शाह तथा जिला समन्वयक हरिओम शरण सोनी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

इसी क्रम में, 23 अगस्त को महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय सीधी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस शिविर में छात्रों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सीकेल सेल एवं लेप्रोसी का परीक्षण किया गया। ओआरएस, जिंक सल्फेट, फोलिक एसिड एवं पेरासिटामोल जैसी दवाएं नि:शुल्क वितरित की गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। शिविर में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

सड़क हादसों में बढ़ती गौवंश की भूमिका, प्रशासन बेअसर

Sun Aug 24 , 2025
सीधी: शहर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर गौवंश की मौजूदगी लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। शासन-प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी होने के बावजूद प्रभावी कदम न उठाए जाने से हालात जस के तस बने हुए हैं। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर यह मुद्दा बहस का केंद्र जरूर है, लेकिन […]

You May Like