बेकाबू ट्रक फ्लाईओवर रोटरी से टकराया

चालक को नींद की झपकी से हुआ हादसा
जबलपुर: मदनमहल फ्लाईओवर की रोटरी से एक बेकाबू ट्रक टकरा गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई हादसे से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक परिचालक को मामूली चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक ओडी 09 के 8355 एलआईसी से महानद्दा की ओर आ रहा था तभी करीब ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर रोटरी से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसा उस वक्त हुआ जब फ्लाईओवर में ट्रैफिक दबाव कम था वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Next Post

प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की आज दिल्ली में बैठक

Thu Apr 3 , 2025
ग्वालियर: मप्र कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की आज गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय में बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ मप्र के […]

You May Like