रायपुर टी-20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चमकीं शेफाली वर्मा, कप्तान स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़कर रचा नया इतिहास

रायपुर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मुकाबले की सबसे बड़ी आकर्षण युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने महज 25 गेंदों में 55 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी ही कप्तान स्मृति मंधाना का दो साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही शेफाली अब महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष (2026) में सर्वाधिक 9 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड 2024 में 8 बार फिफ्टी लगाने वाली स्मृति मंधाना के नाम दर्ज था।

एक साल में 922 रन बनाकर शीर्ष पर पहुंचीं शेफाली वर्मा, इतिहास रचने से महज 79 रन दूर

साल 2026 शेफाली वर्मा के करियर का सबसे शानदार वर्ष साबित हो रहा है। उन्होंने इस साल टी-20 फॉर्मेट में अपनी लाजवाब फॉर्म जारी रखते हुए कुल 922 रन बना लिए हैं, जो सूची में दूसरे स्थान पर चल रही दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट (824 रन) से लगभग 100 रन आगे हैं। यदि शेफाली का बल्ला आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह गरजता रहा, तो वह टी-20 क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर लें लेंगी, जिसके लिए उन्हें अब मात्र 79 रनों की आवश्यकता है।

भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन, 8.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर सीरीज पर किया कब्जा

मैच के हाल की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। जवाब में भारतीय टीम ने महज 8..5 ओवरों में 1 विकेट खोकर आसानी से 103 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा के अलावा कप्तान स्मृति मंधाना ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 25 गेंदों में 6 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की नाबाद पारी खेली। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सीरीज पर अपना कब्जा पक्का कर लिया है, और इस सीरीज का तीसरा तथा अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Next Post

ओबीसी आरक्षण पर दामोदर यादव का ऐलान, 2 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास घेरने की चेतावनी

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर:मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। सरकार और बीजेपी के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण दिलाने के सरकार के वादे पर उन्हें […]

You May Like