अब्बास नगर मुख्य मार्ग से हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण

भोपाल। अब्बास नगर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बारिश के बीच एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सड़क के दोनों ओर किए गए अस्थायी अतिक्रमण, दुकानों के बाहर बने शेड और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया।

प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बन रही थी। लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में जहां भी अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, वहां आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं नगर निगम ने न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट समेत अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

Next Post

मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

Sat Jun 20 , 2026
सीधी। थाना मझौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन […]

You May Like