चीनी, गेहूं नरम, चावल कड़क, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी के दाम घट गए। चीनी के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चावल के दाम बढ़ गए जबकि खाद्य तेलों और दालों में घट-बढ़ का रुख देखा गया।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 10 रुपये गिरकर 5,625 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गुड़ 20 रुपये सस्ता हुआ और 6,057 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत आठ पैसे घटकर 60.53 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 17 रुपये बढ़कर 4,481 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं छह रुपये सस्ता हुआ और 2,987 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे का भाव भी नौ रुपये घट गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल 73 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमद 18 रुपये और चना दाल की 12 रुपये बढ़ी। मसूर दाल 67 रुपये और उड़द दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा 151 रिंगिट मजबूत होकर 4,407 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.13 प्रतिशत मजबूत होकर 63.48 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की कीमत 68 रुपये और सोया तेल 58 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल 37 रुपये और मूंगफली तेल 12 रुपये फिसल गया। वनस्पति में कमोबेश टिकाव रहा। सरसों तेल की कीमत पांच रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

Next Post

सुकमा में नक्सलियों के लगाए 20 किलो विस्फोटक क्षमता के दो आईईडी नष्ट, सीआरपीएफ को सफलता

Wed Nov 11 , 2026
सुकमा, 11 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को नष्ट कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आईईडी का वजन 10-10 किलोग्राम बताया गया है। बुधवार को प्राप्त जानकारी के […]

You May Like