पाकिस्तान में पुलिस की बर्बरता: इमरान खान की बहनों को जेल के बाहर सड़क पर घसीटा, PTI ने उत्पीड़न का आरोप लगाया, आपबीती सुन देश सकते में

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों पर पुलिस की सख्ती जारी है। हाल ही में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद भाई से मिलने पहुँची खान की तीन बहनों— अलीमा खान, उजमा खान और नौरीन नियाजी— को प्रशासन ने मिलने की इजाजत नहीं दी। शांतिपूर्ण धरने के दौरान पुलिस ने जो बर्बर कार्रवाई की, उसने पूरे देश को हिला दिया। नौरीन खान ने बताया कि एक मोटी महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और सड़क पर घसीटने लगी।

अंधेरे में हिंसक कार्रवाई का आरोप

इमरान खान की बहनों ने मीडिया से बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई और पंजाब पुलिस को ‘दरिंदा’ बताया। PTI पार्टी ने कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि जब खान की बहनें जेल के बाहर शांति से बैठी थीं, तब रात के समय पंजाब पुलिस ने जानबूझकर उस जगह पानी भर दिया, लाइटें बंद कर दीं और फिर अंधेरे में अफरा-तफरी मचाकर हिंसक कार्रवाई की। पूर्व राष्ट्रपति और PTI नेता आरिफ अल्वी ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे महिलाओं की मर्यादा भंग करने वाला कृृत्य बताया।

इमरान खान अल-कादिर ट्रस्ट मामले में बंद

PTI का आरोप है कि प्रशासन एक कैदी के तौर पर इमरान खान के परिवार से मिलने के अधिकार का इस्तेमाल उनके समर्थकों के खिलाफ उत्पीड़न और हिंसा के लिए कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें मुख्य रूप से अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीवी को सजा भी सुनाई जा चुकी है। PTI इन मामलों को राजनीतिक साजिश बताती है।

Next Post

'ऑपरेशन सिंदूर' के बयान से पाकिस्तान में खौफ, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को भारत से बॉर्डर पर हमले की आशंका, भारत पर अफगान से हमले का आरोप

Wed Nov 19 , 2025
नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी कार्यक्रम में भारत द्वारा सीमा पार से हमले की आशंका जताई है। ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया […]

You May Like