‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बयान से पाकिस्तान में खौफ, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को भारत से बॉर्डर पर हमले की आशंका, भारत पर अफगान से हमले का आरोप

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी कार्यक्रम में भारत द्वारा सीमा पार से हमले की आशंका जताई है। ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया था। उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि “ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था… अगर पाकिस्तान हमें एक और मौका देता है, तो भारत उसे सबक सिखाएगा।” रक्षा मंत्री की आशंकाएं उनके बयानों से जाहिर हो गई हैं, क्योंकि पाकिस्तान छह महीने पहले हुई सैन्य झड़प के सदमे को अभी तक नहीं भूला है।

आसिफ ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप

समा टीवी को दिए एक साक्षात्कार में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत पर किसी भी तरह भरोसा नहीं कर सकता और वह सीमा पार से हमले की कोशिश कर सकता है। ख्वाजा आसिफ ने टीवी डिबेट में भारत पर मनगढ़ंत आरोपों की बौछार करते हुए दावा किया कि भारत अफगानिस्तान की धरती से किए जा रहे हमलों में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामाबाद भारतीय सेना प्रमुख के बयानों को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता और भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रिश्ते सुधरें।

दो मोर्चों पर युद्ध और क्षेत्रीय सहयोग

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आशंका जताई कि भारत उसे दो मोर्चों पर युद्ध के लिए मजबूर कर सकता है। उन्होंने क्षेत्रीय देशों के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और चीन सहित क्षेत्रीय देश पाकिस्तान में सीमा पार से घुसपैठ रोकना चाहते हैं। उन्होंने काबुल को आतंकवादियों का अड्डा बताया।

Next Post

आज सतना में सीएम डॉ यादव विभिन्न विकास योजनाओं का ने लोकार्पण व भूमि-पूजन करेंगे

Wed Nov 19 , 2025
सतना: सीएम डॉ यादव आज शाम सतना में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर सड़क, जलसंरचना, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रोजेक्टों की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे स्थानीय स्तर पर जीवन-स्तर में सुधार होगा और सतना को […]

You May Like