जबलपुर: संस्कारधानी में एक बार फिर ममता कलंकित हुई। गोहलपुर थाना अंतर्गत आयशा नगर केे पास नाले में नवजात शिशु को फेंक दिया गया। पुलिस ने नवजात शिशु का जन्म छिपाने के लिये नाला के पानी में फेंकने वाले अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अनीश 45 वर्ष निवासी आयशा नगर अधारताल ने बताया कि वे ईको सिटी के पीछे आयशा नगर चौराहा अमन नगर नाला में निस्तार करने के लिये गया, देखा कि नाला के बीच में एक नवजात शिशु चारा में फंसा था।
जिंदा होगा सोचकर उसने बाहर निकाला तो पता चला कि नवजात शिशु (बालक) उम्र लगभग 7-8 सप्ताह का शव था, जिसकी नाभि में नरा और थैली लगी हुयी है। किसी अज्ञात के द्वारा नवजात शिशु का जन्म छिपाने के लिये नाला के पानी में छोड़ दिया गया।
