शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, बीच-बचाव करने आई साली को भी नहीं छोड़ा

इंदौर: शहर के राजेंद्र नगर इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक शराबी पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की, और जब उसकी साली बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी पीट डाला. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.फरियादी कंचन सोलंकी ने शिकायत में बताया कि वह शिव सिटी इलाके में अपने पति हरिसिंह के साथ रहती है. रविवार रात हरिसिंह शराब के नशे में घर आया और उसे गालियां देने लगा.

विरोध करने पर वह मारपीट पर उतर आया और हाथ-मुक्कों से उसे पीटने लगा. कंचन की चीख-पुकार सुनकर पास ही रहने वाली उसकी बहन मीनाक्षी सोलंकी मदद के लिए दौड़ी और बीच-बचाव करने लगी, लेकिन आरोपी पति ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर दी. झगड़े में कंचन को गले और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने कंचन की शिकायत पर आरोपी हरिसिंह के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है.

Next Post

शोर मचाने से टोकना पड़ा महंगा, कैफे संचालक से मारपीट, कड़ा मारकर सिर फोड़ा

Mon Jul 21 , 2025
इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे के बाहर शोर-शराबा कर रहे दो युवकों को टोकना एक कैफे संचालक को भारी पड़ गया. नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने कैफे संचालक के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट कर सिर पर कड़ा मारकर घायल भी कर दिया. […]

You May Like