इलाज के दौरान मायके में रह रही महिला से छेड़छाड़

डबरा: इलाज के लिए मायके में रह रही महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार झांसी निवासी वंदना झा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह डबरा स्थित मायके में रह रही थीं। इसी दौरान आरोपी मुकेश झा उर्फ कल्ला घर में घुस आया और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नुकीली वस्तु से हमला, युवक का सिर फूटा

Sat Aug 1 , 2026
डबरा:शांति नगर हनुमानगंज क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते एक युवक पर हमला कर घायल करने का मामला दर्ज किया गया है। फरियादी नरेश कोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुकेश कोरी ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए किसी नुकीली वस्तु से सिर पर वार कर […]

You May Like