मॉस्को, 12 जनवरी (वार्ता) रूसी हवाई परिवहन एजेंसी रोसावियात्सिया ने शनिवार को कहा कि निज़नेकमस्क और उफा के हवाई अड्डों पर विमानों के आगमन और प्रस्थान पर प्रतिबंध हटा दिया गया है।
रोसावियात्सिया द्वारा जारी एक एक बयान में कहा गया, “निज़नेकैमस्क (बेगीशेवो) और ऊफ़ा के हवाई अड्डों पर स्थानीय समयानुसार 21:00 बजे [अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 18:00 बजे विमान के आगमन और प्रस्थान पर प्रतिबंध हटा दिया गया था।”
उल्लेखनीय है कि नागरिक विमान उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए थे।
