जबलपुर:जिले के कटंगी स्थित प्रसिद्ध निदान वॉटरफॉल इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश पर्यटन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इस खूबसूरत झरने का वीडियो साझा किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।
मानसून में करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिरता जलप्रपात बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हालांकि, झरने तक पहुंचने का रास्ता अब भी चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहतर सड़क और सुविधाएं विकसित होने से यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।
