लसूड़िया और विजयनगर थाने वाहन चोरी में फिर टॉप पर

इंदौर. अपराधों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लसूड़िया और विजयनगर थानों में दो दो टीआई तैनात करने का प्रयोग किया था, लेकिन नतीजे चौंकाने वाले हैं. अतिरिक्त नेतृत्व के बावजूद यही दोनों थाने वाहन चोरी के मामलों में शहर में पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह ने कुछ माह पहले शहर के दो अतिसंवेदनशील थानों जैसे विजयनगर और लसूड़िया में अपराध नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू की थी. योजना के तहत दोनों थानों में मुख्य टीआई के साथ एक एक महिला अधिकारी को टू आईसी बना दिया था. जिसके तहत विजयनगर में टीआई मीना बैरासी और लसूड़िया में टीआई नीतू सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस प्रशासन को ऐसा करने से उम्मीद थी कि दोहरी निगरानी और फील्ड कंट्रोल से अपराधों पर अंकुश लगेगा. लेकिन ताजा आंकड़े तस्वीर उलटी दिखा रहे हैं. शहर में केवल एक माह में 186 वाहन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई और इनमें सबसे ज्यादा 22 वाहन विजयनगर थाना क्षेत्र से गायब हुए. वहीं लसूड़िया दूसरा सबसे प्रभावित थाना रहा, जहां से 19 वाहन चोरी हुए. जबकि तुकोगंज में 18, भंवरकुआं में 14 और संयोगितागंज क्षेत्र से 11 वाहन चोरी की शिकायतें पहुंचीं हो चुकी है. वाहन चोरी पिछले कई वर्षों से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. शहर में हर साल तीन हजार से अधिक गाड़ियां चोरी होने के आंकड़े सामने आते हैं. बावजूद इसके, अतिरिक्त टीआई तैनाती जैसे प्रयोग उम्मीद के अनुरूप नतीजे नहीं दे पा रहे हैं. मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब इन दोनों थानों की कार्यप्रणाली की फिर से समीक्षा की जाएगी ताकि चोरी की वारदातों पर कड़ी रोक लगाई जा सके.

Next Post

किराना स्टोर संचालक ने टैक्स के 40 लाख जमा किये, जप्त दस्तावेजो की होगी जांच

Mon Dec 8 , 2025
रीवा। कर अपवंचन के मामले में स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो ने रीवा शहर के सिरमौर चौराहा स्थित किराना एवं सीमेंट कारोबारी के यहा छापामार कार्यवाही की. तीन दिन चली कार्यवाही के बाद टैक्स चोरी का लम्बा मामला सामने आया. तीसरे दिन सोमवार को कार्यवाही पूरी हुई और संचालक ने […]

You May Like

मनोरंजन