किराना स्टोर संचालक ने टैक्स के 40 लाख जमा किये, जप्त दस्तावेजो की होगी जांच

रीवा। कर अपवंचन के मामले में स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो ने रीवा शहर के सिरमौर चौराहा स्थित किराना एवं सीमेंट कारोबारी के यहा छापामार कार्यवाही की. तीन दिन चली कार्यवाही के बाद टैक्स चोरी का लम्बा मामला सामने आया. तीसरे दिन सोमवार को कार्यवाही पूरी हुई और संचालक ने मौके पर 40 लाख की राशि टैक्स के रूप में जमा की और अभी जप्त दस्तावेजो की जांच होगी. जांच के बाद जो भी कर अपवंचन आएगा वह संचालक से वसूला जाएगा.

गौरतलब है कि सिरमौर चौराहा स्थित रतन किराना स्टोर में जीएसटी के संभागीय मुख्यालय एवं रीवा सर्किल के 15 सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने संयुक्त आयुक्त राकेश साल्वी के मार्गदर्शन में कार्यवाही हुई. शुक्रवार की दोपहर छापामार कार्यवाही शुरू की थी और दूसरे दिन शनिवार को भी कार्यवाही जारी रही. पहले दिन सीमेंट स्टाक की गणना पूरी हो गई थी. लेकिन किराना स्टाक की गणना पूरी न होने के कारण शनिवार को भी कार्यवाही जारी रही. रविवार अवकाश होने के बाद सोमवार को पुन: तीसरे दिन सुबह से शुरू हुई कार्यवाही देर शाम तक चली. एंटी इवेजन ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चली कार्यवाही के दौरान क्रय-विक्रय के दस्तावेजो में भारी अंतर पाया गया. संचालक रतन गुप्ता ने खुद कर अपवंचन स्वीकार किया और कार्यवाही समाप्त होने के दौरान 40 लाख का टैक्स मौके पर जमा किया गया और अब जप्त किये गये दस्तावेजो की जांच की जाएगी. उसके बाद जो भी तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर टैक्स का आकलन किया जायेगा और बकाया टैक्स जमा कराया जाएगा.

40 लाख जमा कराए गए है: डिप्टी कमिश्नर

स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर उमेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार से 15 सदस्यीय टीम द्वारा कार्यवाही शुरू की गई थी. तीन दिन चली कार्यवाही के दौरान स्टाक गणना के साथ दस्तावेज खंगाले गए. कर अपवंचन की 40 लाख की राशि संचालक द्वारा मौके पर जमा कराई गई है. कार्यवाही पूरी हो चुकी है दस्तावेज जप्त किये गये है. उनकी जांच की जाएगी और जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएगे, उसके आधार पर कर की राशि निकाली जाएगी. फिलहाल कार्यवाही पूरी हो चुकी है.

Next Post

हजारों महिलाओं का जनसैलाब, जलावर्धन शुल्क माफी की उठी गूंज

Mon Dec 8 , 2025
सारनी। जलावर्धन योजना के कनेक्शन शुल्क व मासिक वसूली के विरोध में सोमवार को सारनी शहर अभूतपूर्व जनसैलाब का साक्षी बना। सभी वार्डों से निकली महिलाओं की विशाल रैली नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर पहुंची, जहां उन्होंने भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी करते […]

You May Like