रायसेन: पीएम सड़क योजना की सड़कों की हालात इन दिनों बद से बदतर हो गए हैं ।बारिश के चलते सड़कें गडढ़ों में तब्दील हो चुकी हैं ।ग्रामीण और वाहन चालकों ने जन प्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत की मांग की है। सांची जनपद पंचायत के तहत कोटरा से परवरिया मार्ग की हालत भी खराब हो चुकी है ।मरम्मत के अभाव में सड़क गडढ़ों में तब्दील हो गई है। जिसमें जगह-जगह पानी भरा हुआ है।
जिसके चलते वाहन चालकों को सड़क के गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगता ।जिसके चलते आए दिन उनकी मोटरसाइकिल उनमें गिरकर ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण तलत बेग, राहत बेग, मसरूर खान, राममोहन बघेल,निशाद बेग मिर्जा मसर्रत बेग एडवोकेट ने सड़क मरम्मत की मांग पीएम सड़क योजना के अधिकारियों से की है ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे ।
उनका कहना है कि सड़क मरम्मत कराए जाने की शिकायत पीएम सड़क योजना के अधिकारियों सहित जनपद सीईओ सांची और जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया रायसेन से कर चुके हैं। सड़क में अनगिनत गड्ढे हो चुके हैं सड़क पर डामर गिट्टियां बिखर गए है।गिट्टियां वाहनों में फंसकर की पहिए पंचर और वाहनों के कलपुर्जे क्षतिग्रस्त कर देती हैं। जिससे वाहन चालक बेहद परेशान है।
