ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस की टीम ने अपने उत्कृष्ट कार्य से विभाग का मान बढ़ाया है। टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की डीजीपी ने प्रशंसा करते हुए 50 हज़ार रुपये का इनाम दिया है। इस उपलब्धि के पीछे ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह का नेतृत्व और मार्गदर्शन अहम माना जा रहा है।
उनके नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों के निपटारे और आम जनता की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार का प्रोत्साहन न केवल मनोबल बढ़ाता है, बल्कि टीम को और अधिक उत्साह से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देता है।
