विकास का आधार ग्राम पंचायतें, आगामी वर्ष 2026 होगा कृषि वर्ष: डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विकास और विकास योजनाओं का असली आधार ग्राम पंचायतें हैं। उन्होंने शहरों के पास स्थित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नया मेकैनिज्म तैयार करने की आवश्यकता जताई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जंबूरी मैदान में आयोजित सरपंच संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करो, सच्चा काम करो, सरकार आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में आगामी वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, ताकि गांव, किसान और कृषि से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।

Next Post

अवैध निर्माण मिलने पर नगर निगम तोड़ेगा भवन

Tue Nov 11 , 2025
रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने आज टीएल बैठक ली. उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए.आवारा कुत्तों की शिकायतों पर उन्होंने निर्देशित किया कि समस्या के रोकथाम हेतु चयनित संस्था को कार्यादेश उपरांत कार्ययोजना तैयार […]

You May Like