अवैध निर्माण मिलने पर नगर निगम तोड़ेगा भवन

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने आज टीएल बैठक ली. उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए.आवारा कुत्तों की शिकायतों पर उन्होंने निर्देशित किया कि समस्या के रोकथाम हेतु चयनित संस्था को कार्यादेश उपरांत कार्ययोजना तैयार करने और शीघ्र कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए जाएं.

ललपा नाली की टूटने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए. कम गुणवत्ता वाले निर्माण कार्यों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए तथा संविदाकारों से तत्काल सुधार के साथ जुर्माने एवं दंडात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए. सीवर रेस्टोरेशन कार्यों पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि शीघ्र रेस्टोरेशन की योजना प्रस्तुत की जाए और प्रतिदिन का माइलस्टोन तय कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने अवैध निर्माणों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे मामलों में भवन तोडऩे की कार्यवाही की जाए. साथ ही निर्मित हो चुके बड़े व्यावसायिक भवनों में नियमानुसार कंपाउंडिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एम.एस. सिद्दीकी, कार्यपालन यंत्री मौजूद रहे

Next Post

पैसों के विवाद और आपसी रंजिश में युवक की हत्या, सहकर्मियों ने पाइप से किया हमला

Tue Nov 11 , 2025
इंदौर:खजराना थाना क्षेत्र में देर रात पैसे के लेनदेन और आपसी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी उसी कंपनी में काम करते थे, जहां मृतक कार्यरत था. पुलिस ने चार युवकों समेत अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश […]

You May Like

Play sound