मित्र शक्ति अभ्यास: सैनिकों ने रण कौशल में की जोर आजमाइश

नई दिल्ली 18 नवंबर (वार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2025’ में मंगलवार को विभिन्न सत्रों में दोनों पक्षों के सैनिकों ने रण कौशल की विधाओं में जोर आजमाइश की।

संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों टुकड़ियों के सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धैर्य, चपलता तथा समग्र युद्ध तैयारी का प्रदर्शन किया।

अभ्यास में 170 सैनिकों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से गजबा रेजिमेंट के 135 सैनिक कर रहे हैं। भारतीय वायु सेना के 20 और श्रीलंकाई वायु सेना के 10 सैनिक भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

कृत्रिम रूप से निर्मित क्षेत्रों में युद्ध पर एक व्यापक व्याख्यान भी आयोजित किया गया। इस सत्र में टोही अभियानों के लिए ड्रोन, त्वरित प्रेरण के लिए हल्के विशेषज्ञ और सभी क्षेत्रों में काम करने वाले वाहनों और खोजी अभियान के लिए रोबोट के उपयोग का प्रदर्शन किया गया।

इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पर एक विस्तृत व्याख्यान और प्रस्तुति में मार्ग-समाशोधन अभ्यास, आईईडी का पता लगाने के बाद की कार्रवाई, चार्ज की तैयारी और रेंडर सेफ प्रक्रियाओं को शामिल किया गया।

 

Next Post

पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब

Tue Nov 18 , 2025
सीधी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व.इंद्रजीत कुमार की सप्तम पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल गृहग्राम सुपेला में पहुंचकर हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधि स्थल पर सुबह से ही मनमोहक भजनों से क्षेत्र पवित्र बना दिया। भक्ति गीतों की सुमधुर धूम से […]

You May Like