जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में शातिर बदमाश उल्लू ने चाकू अड़ाकर एक किशोर का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक शांति बाई निवासी शीतलामाई के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेन्शनर है। उसके साथ 16 वर्षीय नाती साहिल पैगबार रहता है।
अच्छे मिया के बाडे में रहने वाला आदिल उर्फ उल्लू विगत चार पाँच महीने पूर्व शीतलामाई मंदिर के पीछे उसकी जेब में रखा पाँच सौ रूपये जबरदस्ती जेब से निकाल कर छीन कर भाग गया था। अब उसके नाती की गर्दन पर चाकू अड़ाकर आदिल उर्फ उल्लू ने जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाइल जबदस्ती छीन लिया और भाग गया।
