
मक्सी, मक्सी में रविवार को तृतीय वर्ष मंगल जलाभिषेक यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल के नेतृत्व एवं मंगल जलाभिषेक समिति के प्रयासों से निकली यात्रा में 1100 से अधिक मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा शिव मंदिर मठ से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
बैंड-बाजे और ढोल-ताशों के साथ निकली यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं केले वितरित कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर मातृशक्तियों द्वारा लाए गए जल से भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ तथा बसों से श्रद्धालुओं को मक्सी वापस लाया गया।
गोविंद गोलू पटेल के नेतृत्व में संभाली व्यवस्थाएं
आयोजन की व्यवस्थाओं में समिति संयोजक सुनील नानू पंड्या एवं संदीप रावल सहित समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने विधायक अरुण भीमावद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये प्रमुख रूप से रहे शामिल
यात्रा में गोविंद गोलू पटेल, सुनील नानू पंड्या, मनोज पटेल, दयाराम मंडलोई, रामचंद्र पाटीदार, हरीश भावसार, योगेश भावसार, अशोक लशकन, संजय पटेल, मनोज लशकन, संदीप रावल, विनोद लशकन, हितेश भट्ट, अर्पित पटेल, रोहित पाटीदार, हर्ष पाटीदार, अंकित पटेल, नितेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अर्जुन मंडलोई, सुजल मंडलोई, मनीष वर्मा, आयुष चौधरी, शुभम पाटीदार, मोड़ सिंह लोधी, विष्णु पाटीदार, अशोक पेंटर, कृष्णालाल भावसार, दिलीप आरोप, राजेश गुप्ता, हर्षित भावसार, हंसराज जैन, प्रवीण पटेल, पवन परिहार एवं राकेश चौहान सहित समिति एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
यात्रा के दौरान मक्सी थाना प्रभारी मदन इवने अपने दल-बल के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।
