सिंगरौली:शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात करीब-करीब समूचे ऊर्जाधानी में तेज हवाओं के झटके के साथ बैढ़न समेत कई अंचलों में तेज बारिश हुई है, कुछ अंचलों में बूंदाबांदी होने पर अन्नदाता कुछ समय के लिए राहत की सांस ली है।दरअसल पिछले तीन दिनों से मौसम ने करवट बदला है। गुरूवार की शाम कई अंचलों में बूंदाबांदी हुई थी। बीते दिन शुक्रवार के दोपहर तक आसमान खुला था और इसके बाद काले बादल मड़राने लगे।
इसके बाद बैढ़न समेत कई हिस्सों में मौसम रूप बदलने लगा। रात करीब 12:30 बजे के बाद तेज हवाओं का दौर शुरू होते ही बैढ़न के अलावा चितरंगी, देवसर, माड़ा, दुधमनिया, सरई तहसील क्षेत्रों के गांवों में तेज बारिश हुई है। इस बारिश से दलहनी एवं तिलहनी फसलों को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बे मौसम बारिश का असर इतना था कि बैढ़न के सड़को के गड्ढों में शनिवार की दोपहर तक पानी जमा था।
