सिंगरौली: बैढ़न शहर के युवा सर्राफा कारोबारी बृजेश सोनी डब्बू का आज लम्बी बीमारी के बाद लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बृजेश सोनी कुछ वर्षो से कैंसर के बीमारी से ग्रसित थे। जहां उनका उपचार लखनऊ में चल रहा था कि आज सुबह दुखद निधन हो गया।
इस खबर को सुन पूरे बैढ़न में शोक लहर व्याप्त हो गया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि अभी उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से चला है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. डीके मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, राजाराम केशरी, अजय जायसवाल, विवेक त्रिपाठी, रामसुशील द्विवेदी, सुरेन्द्र सोनी, बृजेश शुक्ला, सत्यनारायण सोनी सहित अन्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
