रुपया 61 पैसे मजबूत

मुंबई 11 फरवरी (वार्ता) वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का हस्तक्षेप तेजी से बढ़ने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 61 पैसे मजबूत होकर 87 रुपये प्रति डॉलर के मनाेवैज्ञानिक स्तर से नीचे 86.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 87.46 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरूआत में 87.46 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। वहीं, आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली होने से यह 86.62 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 87.46 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 61 पैसे मजबूत होकर 86.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

 

Next Post

अमेरिकी टैरिफ नीति से व्यापार युद्ध छिड़ने के खतरे से बाजार में हाहाकार

Tue Feb 11 , 2025
मुंबई 11 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा से व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1018.20 […]

You May Like